Thursday, March 26, 2020

लॉकडाउन में बस-ट्रेन नहीं मिला तो दिल्ली से ऑटो लेकर ही बिहार लौटे लोग

Patna:को'रोना वाय'रस के संक्र'मण का भय लोगों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है. इसके भय से दिल्ली में ऑटो चलाने वाले बिहार के लोग गाड़ी लेकर फोरलेन पर निकल पड़े. लॉकडाउन के दौरान फोरलेन पर सीएनजी व पेट्रोल वाले ऑटो दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा बाइक से भी कुछ युवक लंबा सफर तय कर बिहार स्थित घर पहुंच रहे 
ऑटो चालक गाड़ी का पर्दा गिराकर बीच के सीट पर दो से तीन लोगों को बैठाकर हाईस्पीड में चल रहे थे. रात होने पर किसी ढाबे पर पहुंचकर कुछ समय आराम करने के बाद पुन: घर के लिए रवाना हो रहे हैं. सफर में जगह-जगह लॉकडाउन होने के कारण दुकानें बंद होने पर उन्हें खाने-पीने तक का सामान नहीं मिल रहा है. कसया के होटल दुकानदार विजय ने बताया कि पिछले दो दिनों से दिल्ली नम्बर की ऑटो लगातार हाइवे पर दिखाई दे रहे हैं. बाइकर्स दो से तीन के झुंड बनाकर चल रहे हैं.

टोल प्लाजा से गुजरीं मात्र 150 गाड़ियां

फोरलेन स्थित टोलप्लाजा से दोपहर तीन बजे तक सामान्य तौर पर दो हजार गाड़ियां गुजरती थी, लेकिन देश में लाक डाउन के चलते मात्र 150 गाड़ियां ही गुजर सकी थी. उसमें भी अधिकांश गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली शामिल रहे.

लिफ्ट देने से परहेज कर रहे लोग

फोरलेन पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इक्का-दुक्का लोग मजबूरी में गाड़ियों को लेकर बाहर निकल रहे हैं. गाड़ियों में जगह होने के बावजूद कोरोना संक्रमण फैलने तथा पुलिस की जांच के भय से लोग लिफ्ट देने से परहेज कर रहे हैं. कुछ लोग चाह कर भी बाइक पर किसी को नहीं बैठा रहे हैं.






मोदी सरकार के फैन हुए राहुल गांधी, वित्तीय सहायता पैकेज पर बोले- 'पहली बार इस सरकार ने सही कदम उठाया है'

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार की ओर से वित्तीय सहायता पैकेज की, सही दिशा में पहला कदम है। भारत पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, महिलाओं तथा बुज़ुर्गों का कर्ज है, जो इस लॉकडाउन में परेशानी का सामना कर रहे हैं।'

Sarkarijobs
<p>राहुल गांधी ने की मोदी सरकार की तारीफ। <br></p>

हाइलाइट्स:

  • कोरोना वायरस के खिलाफ मोदी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम की लगातार तारीफें हो रही हैं
  • मोदी सरकार की ओर से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की कांग्रेस नेता चिदंबरम से सराहना की
  • अब लॉकडाउन में गरीबों को भोजन देने के लिए राहत पैकेज के ऐलान की राहुल गांधी ने तारीफ की है
नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की तारीफ की है। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान देश के गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की आरे से वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा से राहुल गांधी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि पहली बार इस सरकार ने सही कदम उठाया है।
पैकेज का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार की ओर से वित्तीय सहायता पैकेज सही दिशा में पहला कदम है। भारत पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, महिलाओं तथा बुजुर्गों का कर्ज है, जो इस लॉकडाउन में परेशानी का सामना कर रहे हैं।'


गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को खासतौर से गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आय वर्ग को राहत देते हुए 1.70 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन की दुकानों से 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं या चावल तथा इसके अलावा प्रति राशन कार्ड एक किलो दाल मुफ्त मिलेगी।

ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना वायरस लाइव अपडेट
सीतारमण ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि 20.5 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को अगले तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये दिए जायेंगे ताकि उन्हें कुछ अतिरिक्त मदद मिल सके।

navbharat timesकोरोना वायरस: सोनिया ने पीएम को पत्र लिखा, निर्माण क्षेत्र के मजदूरों के लिए पैकेज की मांग की

वित्त मंत्री ने तीन करोड़ गरीब वृद्धों, विधवाओं तथा गरीब दिव्यांगों को एक-एक हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए तीन सप्ताह के देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ की वजह से लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। कारखाने और संयंत्र बंद होने से कई क्षेत्र में नौकरियां जाने की भी खबर है। वित्त मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 182 रुपये से बढ़कर 202 रुपये की गई है। इससे पांच करोड़ परिवारों को लाभ होगा।

राहुल ने चिकित्सा उपकरणों के लिए सांसद निधि से दिए 2.66 करोड़

उधर, राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए वहां की जिला कलेक्टर को अपनी सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है। गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है।

navbharat times
Covid-19: वित्तमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

कांग्रेस नेता ने वायनाड की कलेक्टर डॉक्टर आदिला अब्दुल्ला को पत्र लिखकर कहा कि वेंटिलेंटर, जांच किट, मॉस्क और दूसरे चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए उनकी सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी की जाए। गौरतलब है कि हर सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये की सांसद निधि मिलती है जिसका इस्तेमाल जनप्रतिनिधि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करता है।

चिदंबरम भी कर चुके हैं मोदी सरकार की तारीफ

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश में 21 दिनों के लिए बंद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि यह कोरोना के खिलाफ युद्ध में निर्णायक दौर है और इसमें मोदी सेनापति एवं जनता सैनिक है। उन्होंने एक बयान में सरकार से यह आग्रह भी किया कि किसानों, मजदूरों और गरीबों के खातों में पैसे भेजे जाएं तथा 30 जून तक सभी जरूरी वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी में पांच फीसदी तक की कमी की जाए।

ये भी पढ़ें- 3 से लेकर 609 तक, ऐसे बढ़े कोरोना के मरीज

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री की ओर से 21 दिनों के बंद की घोषणा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक दौर है। इस लड़ाई में जनता सैनिक और प्रधानमंत्री सेनापति हैं।’

चिदंबरम के अनुसार यह सभी लोगों का कर्तव्य है कि वे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि दोगुना करके 12 हजार रुपये की जाए और किसानों के खातों में तत्काल पैसे भेजे जाएं। बंद पर मोदी का समर्थन और उन्हें सेनापति बताने वाले बयान पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह चिदंबरम की निजी राय है और यह पार्टी का मत नहीं है।
ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: हेल्पलाइन, हॉस्पिटल... आपके काम की हर जानकारी यहां


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी

Wednesday, March 25, 2020

भारत लॉकडाउन: ये हैं सबसे समझदार, आप भी थोड़ा सीखिए यार

कोरोना वायरस से लोग बचे रहें इसके लिए 21 दिनों का लॉकडाउन देशभर में किया गया है। लेकिन इस दौरान जरूरी सामान के लिए इंतजाम तो करना होगा। सरकार ने भी खाने-पीने, मेडिकल संबंधित चीजों को खुले रखने के आदेश दिए हैं। ऐसे में उन जगहों पर जाते हुए लोग कैसे समझदारी दिखा रहे देखिए

देखिए

navbharat times

21 दिनों का लॉकडाउन घोषित होने के बाद पीएम मोदी का भाषण खत्म होने से पहले ही लोगों ने दुकानों पर भीड़ लगा दी थी। इससे पीएम नाराज भी थे, उन्होंने साफ किया था कि जरूरी चीजों की दुकानें बंद नहीं होगी। अब लोग सामान खरीदते हुए जैसी समझदारी दिखा रहे, उससे बाकियों को सीखने की जरूरत

फरीदाबादः शॉपिंग में सोशल डिस्टेंसिंग

देश में 21 दिन लॉकडाउन के पहले दिन लोग जरूर सामान लेने के लिए घर पर निकले, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का सबक इस दौरान वह नहीं भूले। फरीबाद की एक दुकान में लोग कुछ इस तरह कोरोना के सुरक्षा घेरे में शॉपिंग करते नजर आए।

सब्र से जीतेंगे कोरोना की जंग

यह दूसरी तस्वीर भी हरियाणा के फरीदाबाद की है।
R

पूजा लेट होगी चलेगा, लाइन नहीं तोड़ेंगे

गुजरात की तस्वीर। सामने दुकान पर पूजा का सामान दिख रहा है। भगवान को पूजा थोड़ी लेट होगी तो चलेगा लेकिन लाइन तोड़ सामान नहीं लेंगे, आखिर जान का जो सवाल है।

​रूल तोड़नेवालों पर भी नियम लागू

जम्मू कश्मीर में ये लोग लॉकडाउन के बावजूद घूमते मिले। लेकिन इनके लिए भी पुलिस ने अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की है।

मार्केट में गुजरात के लोगों की सोशल डिस्टैंसिंग

Tuesday, March 24, 2020

कोरोना का लॉकडाउन: गोफ़र्स ने किए ऑर्डर बंद, बिग बास्केट में सिर्फ मिल रहा दूध

कन्ज्यूमर्स तक ई-कॉमर्स ग्रॉसरी ऐप जैसे कि ग्रोफ़र्स, बिगबास्केट, दूधवाले.कॉम आदि के जरिए खाने-पीने के जरूरी सामान की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन आदि ने गैर-जरूरी आइटमों के ऑर्डरअस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए हैं।


हाइलाइट्स:

  • ग्रोफ़र्स, बिगबास्केट, दूधवाले.कॉम आदि के जरिए खाने-पीने के जरूरी सामान की डिलिवरी नहीं हो पा रही है
  • बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन आदि ने गैर-जरूरी आइटमों के ऑर्डर अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए हैं
  • ग्राहकों को सर्विस दोबारा चालू होने को लेकर नोटिफाई करने के लिए कहा जा रहा है
  • बिग बास्केट सिर्फ दूध की डिलिवरी कर रहा है, उसपर यही ऑप्शन दिखाई दे रहा है
नई दिल्ली
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों को जरूरी सामान खोजने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्ज्यूमर्स तक ई-कॉमर्स ग्रॉसरी ऐप जैसे कि ग्रोफ़र्स, बिगबास्केट, दूधवाले.कॉम आदि के जरिए खाने-पीने के जरूरी सामान की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन आदि ने गैर-जरूरी आइटमों के ऑर्डर अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए हैं।
ऑर्डर नहीं ले रहा ग्रोफ़र्स
ग्रोफ़र्स अपने ग्राहकों को मेसेज भेजकर ऑर्डर में देरी की मांगी मांग रहा है। उसका कहना है कि हम समझते हैं इस संकट की घड़ी में ग्रॉसरी की समय पर डिलिवरी कितनी जरूरी है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से हमारा डिलिवरी स्टाफ चेकपॉइंट्स पर रोक लिया जा रहा है। इसके अलावा, कई स्थानीय अथॉरिटीज ने हमारे गोदाम बंद कर दिए हैं। हमारी कोशिश है कि आप तक जरूरी चीजें पहुंचाएं लेकिन देरी हो सकती है। अगर इस बीच आपने कहीं और से ग्रॉसरी का इंतजाम कर लिया है तो हमें बताएं औक ऑर्डर कैंसल कर दें ताकि उस स्लॉट में अन्य लोगों को मदद मिल सके।

ग्रोफ़र्स की ओर से एक मेसेज जारी कर ग्राहकों को बताया है कि वह ऑर्डर असेप्ट नहीं कर रहा है। साथ ही, ग्राहकों को सर्विस दोबारा चालू होने को लेकर नोटिफाई करने के लिए कहा है।
बिग बास्केट से सिर्फ दूध की सप्लाई
इसी तरह, बिग बास्केट सिर्फ दूध की डिलिवरी कर रहा है, उसपर यही ऑप्शन दिखाई दे रहा है। सुबह 7 बजे से पहले डिलिवरी की जाएगी। दूध, पनीर, दही, ब्रेड आदि की होम डिलिवरी करने वाला दूधवाले डॉट कॉम भी लोगों तक डिलिवरी नहीं पहुंचा पा रहा है। वह ग्राहकों को मेसेज कर ऑर्डर सस्पेंशन की सूचना दे रहा है। उसका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।

PM Modi On Coronavius Live: पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया

PM Modi On Coronavius Live: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 8 बजे देश को संबोधित किया और जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देश का धन्यवाद किया। लॉकडाउन की लापरवाही से नाराज पीएम मोदी ने देश को बचाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया। अपडेट्स के लिए बने रहें.

हाइलाइट्स:

  • पीएम मोदी ने कहा- लॉकडाउन का यह फैसला आपके लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए है क्योंकि अगर हमने 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो हम 21 साल पीछे चले जाएंगे।
  • पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं जानता हूं कि यह बहुत ही कठिन फैसला है लेकिन आपको बचाने के लिए, इस देश को बचाने के लिए ऐसा कठिन फैसला लेना ही पड़ेगा।'
  • यह पोस्टर दिखाते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश से अपील की है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति रोड पर न निकले।
    navbharat times
    • मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता, सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए, हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिएः पीएम मोदी

    • आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी, आपके मोहल्लों,आपकी सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं, जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे।
      पीएम मोदी

    • उन डॉक्टर्स, उन नर्सेस, पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए, जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए, दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं।
      पीएम मोदी

    • साथियों, ये धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। जब तक देश में lockdown की स्थिति है, हमें अपना संकल्प निभाना है, अपना वचन निभाना है।
      पूरे देश में लॉकडाउन पर बोले पीएम मोदी

      • हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है- हमें घर से बाहर नहीं निकलना है। चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है।
        पीएम मोदी
      • भारत आज उस स्टेज पर है जहां हमारे आज के एक्शन तय करेंगे कि इस बड़ी आपदा के प्रभाव को हम कितना कम कर सकते हैं। ये समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का हैः पीएम मोदी

      • सोचिए, पहले एक लाख लोग संक्रमित होने में 67 दिन लगे और फिर इसे 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे। ये और भी भयावह है कि दो लाख संक्रमित लोगों से तीन लाख लोगों तक ये बीमारी पहुंचने में सिर्फ चार दिन लगे।
        कोरोना के संक्रमण पर बोले पीएम मोदी
      • मेरा सभी देशवासियों से आग्रह है कि इन 21 दिनों के भीतर कोई रोड पर बाहर न निकलेंः पीएम मोदी
        navbharat times

      • आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता। इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए।
        पीएम मोदी
        • घर में रहें, घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें। साथियों, आज के फैसले ने देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है।
          लॉकडाउन पर बोले पीएम मोदी
        • आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।
          कोरोना पर बोले पीएम मोदी
        • यह लॉकडाउन आज रात 12 से लागू हो जाएगा। इस दौरान सभी को बाहर निकलने से मनाही होगी।
          • पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया।
          • कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगाः पीएम मोदी
            navbharat times
          • इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है, और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है- सोशल डिस्टेंसिंग
            पीएम मोदी
          • साथियों, आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं। आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है।
            कोरोना पर पीएम मोदी
          • एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं। बच्चे-बुजुर्ग, छोटे-बड़े,गरीब-मध्यम वर्ग-उच्च वर्ग,हर कोई परीक्षा की इस घड़ी में साथ आया।
            पीएम मोदी

          • पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया।
          • कोरोना के मुद्दे पर देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
            navbharat times
          • आज एक बार फिर पीएम मोदी कोरोना के मुद्दे पर देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं।
          • इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को भी कहा था।
          • इससे पहले प्रधानमंत्री ने बीते गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश में रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ लागू करने और लोगों से घर-घर दूध, अखबार, राशन पहुंचाने वालों, पुलिसकर्मियों, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताने की अपील की थी।
          • कोरोना वायरस पर पीएम मोदी का भाषण रात 8 बजे शुरू होगा। इससे जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलेंगी।
          • माना जा रहा है प्रधानमंत्री देशवासियों के सारे कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
          • कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।
          • भारत में कोरोना वायरस के 519 मामले हो चुके हैं। इसके साथ ही 9 मरीजों की मौत हो गई है।
          • भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी इसपर देश को संबोधन करेंगे।