बिहार बोर्ड के इंटर मूल्यांकन की तिथि 14 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इसकी सूचना सभी मूल्यांकन केंद्रों को बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने दी है। बिहार बोर्ड की मानें तो 26 फरवरी से नौ मार्च तक इंटर का मूल्यांकन होना था।
अब भी कई मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में कई केंद्रों से तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। ऐसे में जिन मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन बाकी है, वहां की तिथि 14 मार्च तक बढ़ाई गई है। पटना जिला की बात करें तो सात केंद्र में से दो पर मूल्यांकन समाप्त हो गया। बांकी पांच केंद्र पर 14 तक मूल्यांकन चलेगा। पटना जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार साइंस विषयों का मूल्यांकन लगभग हो गया है। अब भाषा का मूल्यांकन बाकी है। खासकर अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समिति ने मार्च और अप्रैल में रिजल्ट का लक्ष्य रखा है। आनंद किशोर ने बताया कि समिति द्वारा इंटरम एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट समय पर ही जारी किया जाएगा।
हालांकि इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन तो पहले से ही शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि अधिकतर केंद्रों पर 50 फीसदी से भी कम शिक्षकों ने मूल्यांकन में योगदान दिया है। बिहार बोर्ड सूत्रों की मानें तो भागलपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण आदि जिलों में भी 50 फीसदी से कम परीक्षकों ने मूल्यांकन में योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment