Wednesday, March 11, 2020

BSEB: 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर-की जारी

बिहार बोर्ड ने 2020 में हुई कक्षा 12वीं यानी इंटर बोर्ड परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की को आप इस खबर में दी गई डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board 2020 Class 12 Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB - Bihar School Education Board) ने साल 2020 में ली गई कक्षा 12वीं / इंटर बोर्ड परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये आंसर-की अपलोड की है।

जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की के डायरेक्ट लिंक्स भी दे रहे हैं।
BSEB Bihar Board Inetr 2020 answer key: ऐसे करें डाउनलोड
  1. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर इंटर परीक्षा 2020 आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अफना रोल नंबर व अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  4. स्क्रीन पर आंसर-की आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर रख लें।
बता दें कि बोर्ड ने परीक्षार्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है। आप 11 मार्च 2020 तक बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Bihar Board BSEB offcial website के लिए यहां क्लिक करें।BSEB Inetrmediate exam 2020 answer key डायरेक्ट लिंक से देखने के लिए यहां क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment