Sunday, March 22, 2020

Coronavirus in india: कोविड-19 के संक्रमण के चलते रेलवे ने रद्द कीं सारी ट्रेनें, सिर्फ मालगाड़ी चलेगी

कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेनें कैंसल कर दी हैं। हालांकि, मालगाड़ी नहीं रुकेगी, ताकि जरूरी चीजों की आपूर्ति ना रुके। रेलवे ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए ये फैसला किया है।

हाइलाइट्स:

  • रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, सिर्फ मालगाड़ी चलेगी
  • पीएम मोदी ने भी कल ट्वीट में इस बात का जिक्र किया था कि ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है
  • सब अर्बन ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की न्यूनतम सेवाएं जो बहुत जरूरी हैं, वह 22 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेंगी
  • रद्द की गई ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बुकिंग की थी वह 21 जून 2020 तक अपने पैसे रिफंड ले सकते हैं
  • नई दिल्ली
    कोरोना वायरस का प्रकोप कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इतिहास में पहली बार रेलवे ने कई दिनों के लिए ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाडी चलेगी। कोरोना से बचाने के लिए ये अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। पीएम मोदी ने भी कल ट्वीट में इस बात का जिक्र किया था कि ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से ये भी कहा था कि आखिर क्यों जा रहे हैं, जहां पर हैं वहीं पर रहिए।
    रेलवे की तरफ से कहा गया है कि कोविड-19. के संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला किया है कि सभी ट्रेनें रद्द की जाएं। हालांकि, सब अर्बन ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की न्यूनतम सेवाएं जो बहुत जरूरी हैं, वह 22 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेंगी।
  •                             
  • ये भी साफ किया गया है कि जिन ट्रेनों ने आज यानी 22 मार्च को 4 बजे तक अपनी यात्रा शुरू कर दी है वह अपने गंतव्य तक पहुंचने तक चलेंगी। यानी ये उनका आखिरी फेरा होगा और इसके बाद वह 31 मार्च रात 12 बजे बाद ही चलेंगी। जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है, उनके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

No comments:

Post a Comment